• June 6, 2025 11:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शोर मचाने पर बदमाशों ने किसान को मार दी गोली, जानें वारदात…

Jul 19, 2023

सूरज – 7903735887 

लूटपाट करने आए बदमाशों ने मंगलवार की रात बुजुर्ग मिल संचालक किसान को गोली मार दी। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद बिगहा गांव में हुई। ग्रामीणों की जाग हो जाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। भागने के दौरान लुटेरों का एक कट्‌ट व खोखा मौके पर गिर गया। जिसे पुलिस बरामद कर ली। जख्मी 60 वर्षीय राजाराम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
परिवार ने बताया कि राजराम यादव संपन्न किसान है। उनकी गांव में मिल व कुछ ट्रैक्टर है। रात में वह मिल की छत पर सोए थे। उसी दौरान लुटेरे आ गए। शोर मचाने पर बदमाश उन्हें गोली मार फायरिंग करते हुए भाग गया।
थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौके से एक हथियार व खोखा बरामद हुआ है।