• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने कुदाल से कर दी किसान की हत्या, जानें कांड…

ByReporter Pranay Raj

Nov 23, 2021

सौरभ – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में खेत के आरी विवाद में बदमाशों ने कुदाल से पीटकर अधेड़ किसान की हत्या कर दी। अधेड़, पिता के साथ खेत में आलू रोपाई कर रहे थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। मृतक भोला सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नीपू सिंह हैं। घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी, थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दलबल के साथ गांव पहुंच गए। एक आरोपित राजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक के पुत्र सौरव कुमार ने बताया कि दस सालों से आरी विवाद चला आ रहा था। बदमाशों ने कुदाल से पीटकर पिता को मार डाला। घटना के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। खेत के विवाद में घटना का आरोप है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।