• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दरवाजा तोड़ घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर किया लूट….

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2024

राज – 9334160742 

बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बुधवार की रात दरवाजा तोड़ घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस लूटपाट से इंकार कर रही है। मारपीट में जख्मीहुए अनिल कुमार उनकी पत्नी चांदनी कुमारी और पुत्र आदित्य राज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी चांदनी कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने दरवाजा खोलने का दबाव डाला। नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल, रॉड, और लाठी से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश कीमती सामान लूटकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल पर बात करने के विवाद में मारपीट हुई है। किसी भी पक्ष ने केस का आवेदन नहीं दिया है।