• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने कर दी पुलिस पर रोड़ेबाजी, 7 गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jun 8, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर-बांस दरवाजा मोहल्ले में सोमवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी बदमाशों ने रोड़े फेंके। इसके बाद पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाकर दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र यादव उर्फ जीतू, मजहर आलम समेत अन्य लोग शामिल हैं।


लोगों ने बताया कि दुकान से खरीदारी विवाद में दो पक्ष में भिड़ंत हुई। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष के लोग थाना में आवेदन दिए। इसके बाद देर शाम फिर भिड़ंत हो गई। पुलिस पर भी रोड़े फेंके गए। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाकर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने पुलिस पर रोड़ेबाजी से इंकार करते हुए बताया कि गलतफहमी के कारण दो पक्षों में खरीदारी को ले विवाद हो गया। मौके से 7 को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई जारी है।