• Sun. Jun 8th, 2025

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने शिक्षिका के घर कर ली भीषण चोरी, दो नामजद…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2025
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

राज – 9334160742 

वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बदमाशाें ने शिक्षिका के घर से सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली। परिवार मुंडन समारोह में शामिल होने देवघर गए गया। शुक्रवार की रात लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। चोरी अनिल कुमार के घर में हुई। उनकी पत्नी गंगा बिगहा प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

बदमाश नगदी-जेवर के अलावा दो बेटियों का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र भी गया। शनिवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर में जुट गई। पीड़ित ने सामस प्रसाद और अनूज कुमार उर्फ नगड़ी को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गृहस्वामी ने बताया कि रिश्तेदार का मुंडन कराने वह परिवार समेत 5 जून को झारखंड के देवघर गए थे। जहां से 6 जून की रात करीब 11 बजे लौटें। तब चोरी का पता चला। ब्रीफकेस, ट्रंक तोड़कर बदमाशों ने 32 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख से अधिक है।

बदमाश दो बेटियों का शैक्षणिक प्रामण-पत्र भी ले गया। चोर दीवार फांद छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

About The Author