• June 7, 2025 1:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने घर पर चढ़कर मार दी युवक को गोली, जानें घटना…

Apr 14, 2023

राजा – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के इंदवास गांव में देर शाम बदमाशों ने घर पर चढ़कर एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद मारपीट कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना काे अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। गोतिया के बदमाशों ने पर घटना का आरोप लग रहा है।
परिजन गोली से जख्मी प्रकाश राम के 30 वर्षीय पुत्र मोहन प्रसाद और मारपीट में जख्मी उनके सहोदर भाई संजीव कुमार और हीरा लाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया।

परिवार ने बताया कि दाह संस्कार में शामिल होने से आक्रोशित हो गोतिया के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोतिया के लोग नहीं चाहते थे कि उनका परिवार ब्रह्मभोज में शामिल हो। इसी कारण घर पर चढ़ परिवार पर जानलेवा हमला किया। सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।