• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने चहारदीवारी तोड़ की फायरिंग, वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

Jun 22, 2023

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत शाहजादपुर गांव में बुधवार को बदमाशों ने भूमि विवाद में चहारदीवारी तोड़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग व रोड़ेबाजी से गांव में भगदड़ मच गई। कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों की मानें तो बच्चू सिंह चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के अनूज यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर चहारदीवारी तोड़ दिया। विरोध करने पर बदमाश रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग करने लगे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस कराया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।