• November 20, 2025 8:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने पीट-पीटकर गिरा दी युवक की लाश, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रह्लादनगर गांव के समीप बुधवार की शाम बदमाशों ने पिटाई कर युवक की लाश गिरा दी। मां की इलाज के लिए युवक सूद पर रुपया लाने गया था। उसी दौरान वारदात हुई। मृतक जलालपुर गांव निवासी जितेंद्र तांती का 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है। युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

मृतक की बहन ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। ऑपरेशन के लिए रुपए की जरूरत है। भाई सूद पर लाने गया था। उसी दौरान पीट-पीटकर उसे मार डालया गया। डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करेगी।