• June 6, 2025 9:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर साथियों को कराया रिहा, तीन गिरफ्तार

Sep 10, 2024

राज – 9334160742 

चेरो ओपी क्षेत्र के चेरो गांव में सोमवार की रात शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई करने गई पुलिस बदमाशों ने हमला कर, हिरासत से चार साथियों को जबरन रिहा करा लिया था। घटना में तीन पदाधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इसके बाद पर्याप्त संख्या में बलों को बुलाकर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

रामश्रय पासवान के घर में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। उसी दौरान टीम पर हमला किया गया। घटना में चेरो ओपी के एसआई भीम पासवान, एएसआई मृत्युंजय कुमार व रामनरेश सिंह समेत आधा दर्जन कर्मी जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज कल्याण बिगहा अस्पताल में कराया गया।
ओपी प्रभारी विकेश कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सागर कुमार, सुयोधन कुमार और चंद्रमणि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 27 नामजद व 50 अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है।