• November 20, 2025 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश, जानें पुलिस की कार्रवाई …

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2023

आशीष – 7903735887 

नगरनौसा थाना पुलिस फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश को खदेड़कर गिरफ्तार कर ली। बुधवार की रात बदमाश गोलीबारी कर बाइक से भाग रहा था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाश हरगोपालपुर निवासी राजकिशोर पासवान का पुत्र सुदामा कुमार है। उसके पास से बाइक, दो खोखा, दो मोबाइल बरामद हुआ। कुछ बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा। जिसकी पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष नारदममुनि सिंह ने बताया कि रंगदारी वसूलने की मंशा से बदमाशों ने बाजार में फायरिंग की थी। सूचना के बाद पुलिस खदेड़कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर ली। फरार की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।