• June 7, 2025 1:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने छोटे भाई का मार दी गोली…

Jul 23, 2021

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के सोनचरी गांव में शुक्रवार को बड़े ने छोटे भाई को गोली मार दी। घटना से आक्रोशित पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर, लाठी-डंडे से पिटाई कर आरोपी पुत्र को जख्मी कर दिया। गोली से जख्मी अनिल सिंह के पुत्र निकेश कुमार और आरोपी मुकेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है। गोली मारने का आरोप बड़े भाई पर लगा है। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की। जिससे वह भी जख्मी है। दोनों को रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। परिवार ने लिखित शिकायत नहीं दी है।