• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने राजमिस्त्री को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2021

आशीष – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव के समीप बदमाश ने राजमिस्त्री को गोली मार दी। जख्मी फाटा बिगहा गांव निवासी संजीव पासवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दोनों पक्षों में खासा तनाव व्याप्त है।

परिवार ने बताया कि संजीव दामोदरपुर गांव में मिश्री सिंह का मकान बना रहा था। उसी दौरान उनके भतीजे संतोष सिंह से विवाद हुआ। गोली मारने का आरोप संतोष पर लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि जख्मी को पटना रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।