• June 7, 2025 12:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने भाभी पर तान दिया कट्‌टा, जानें घटना…

Aug 12, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के ओकनामा गांव में गुरुवार को बदमाश ने अपनी भाभी पर लोडेड कट्‌टा तान दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर महिला की जान जा सकती थी। गिरफ्तार युवक श्रीयादव का पुत्र सुनील कुमार है।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि घरेेलू विवाद में युवक अपनी भाभी की हत्या की मंशा से हथियार लाया था। झगड़ा के युवक ने परिवार का हथियार तान दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।