• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो जोड़ी चप्पल छोड़ डेढ़ लाख रुपया ले बदमाश फरार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2022

सूरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। शनिवार की रात चोरों ने मलिकसराय गांव में वेंटिलेटर तोड़कर किराना दुकान से डेढ़ लाख नगदी की चोरी कर ली। बदमाश दो जोड़ी चप्पल मौके पर छोड़ गए थे। अगली सुबह घटना का पता चला। खबर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

संचालक गुड्‌डू कुमार ने बताया कि वह दुकान खोलने आएं तो उनकी नजर टूटे वेंटिलेटर पर गई। जिससे दाखिल हो बदमाशों ने गल्ला तोड़ डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली। समीप में दो जोड़ी चप्पल मिली। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा।