• June 6, 2025 9:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….

Oct 26, 2022

राज  – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति को सोता छोड़कर जीजा के साथ भाग निकली। पति ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने दो लाख रुपये के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गयी है।


आवेदन के अनुसार रात को वह घर में पत्नी के साथ सो रहा था। नींद खुली तो देखा की पत्नी गायब है। रात को काफी खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला। उन्हें शंका हुई तो पटना के छोटी पहाड़ी निवासी दीपक कुमार के घर पहुंचे। दीपक भी घर में नहीं था। उसने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।