• June 6, 2025 11:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां-बेटे संग 4 की गई जान, जाने घटना…

Sep 10, 2024

राज – 9334160742 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में मां-बेटे समेत 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। सिलाव थाना क्षेत्र के कहटैन नदी से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मां-बेटे का शव बरामद किया। अंदेशा है कि खेत में काम करने के बाद शाम में दोनों नदी पार कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान गहराई में जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। छबिलापुर थाना क्षेत्र केसरी बिगहा गांव निवासी कमलेश प्रसाद की 49 वर्षीय पत्नी सबिता देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार उर्फ सौरभ है।

परिवार ने बताया कि दोनों मां-बेटे धान खेत की निकाई करने गए थे। शाम में देर तक नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान सुबह में उनकी लाश नदी से मिली। अंदेशा है कि नदी पार करने के दौरान दोनों की डूबकर मौत हो गई। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह एकंगरसराय थाना पुलिस ने अमनार खाड़ गांव के सड़क किनारे तालाब से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया। शव देखकर पुलिस 3-4 दिन पहले मौत होने का अंदेशा जता रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उनकी पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

 

जबकि नगरनौसा थाना क्षेत्र के सुलेमानचक गांव में मंगलवार को पईन में डूबने से महिला की जान चली गयी। मृतका संजीव पासवान की 30 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी है। परिजनों ने बताया कि वह खंधा में किसी काम से गयी थी। शौच करने के बाद हाथ-मुंह धोने के दौरान फिसलकर पईन में गिर गयी। लोगों को घटना की जानकारी हुई तो शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।