• June 17, 2025 3:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदर अस्पताल का लिफ्ट बन गया झरना, जानें मामला….

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2023

सूरज- 7903735887 

गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए सदर अस्पताल में सांसद मद से लिफ्ट लगाया गया है। उचित देखरेख के अभाव में इसकी सुविधा में सही तरीके से मरीजों को नहीं मिल रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान लिफ्ट झरना बन गया। लिफ्ट में पानी की फुहारें गिरने लगी।

मरीज व तीमारदारों ने बताया कि वह लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। अचानक लिफ्ट में पानी की बौछार होने लगी। जिससे वे लोग डर गए। वहीं, लेखापाल सुरजीत कुमार ने बताया कि संवदेक की लापरवाही से लिफ्ट में पानी आया। छत पर लिफ्ट को खुला छोड़ दिया गया है। कर्मियों ने किसी तरह खुले स्थान को ढंक दिया। जिससे लिफ्ट में पानी आना बंद हो गया। संवदेक को इसकी सूचना दे दी गई है। एहतियातन लिफ्ट को बंद कर दिया गया है।