• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूटी कार से बारात आया सरगना गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2023

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना पुलिस सलालपुर गांव में छापेमारी कर अंतरजिला वाहन लूटेरा गिरोह के सरगना को लूटी कार के साथ गिरफ्तार कर ली। बदमाश लूटी कार से बारात आया था। उसी दौरान उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाश जहानाबाद जिला के घोषी थाना क्षेत्र के उबेर गांव निवासी महेश यादव उर्फ इस्लाम यादव का पुत्र बब्लू कुमार है।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वाहन लुटेरा गिरोह का सरगना है। लूटी कार से वह बारात में शामिल होने आया था। जिसकी सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार की। शातिर जिले में आधा दर्जन ट्रैक्टर व कई दो पहिया वाहनो की लूट कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अफसर हुसैन व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे।