• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देश की रक्षा में लगे फौजी की नाबालिग पुत्री का अपहरण, हत्या या बेचने की आशंका….

ByReporter Pranay Raj

Apr 8, 2022

एन. के सिन्हा – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से देश की रक्षा में लगे फौजी की नाबालिग पुत्री का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पिता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें गोकुलपुर ओपी क्षेत्र निवासी दो युवकों को आरोपित किया गया है। फौजी ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या हो सकती है या उसे बेचा जा सकता है।

आरोपों में पिता ने बताया है कि उनकी 14 वर्षीया पुत्री बिहार थाना इलाके में अपने रिश्तेदार के घर रहकर निजी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। 3 अप्रैल को उसके मोबाइल पर बोधनगर निवासी सुनील कुमार का फोन आया था। जिसके बाद से वह गायब हो गई। सुनील और उसके भाई ने बहला फुसलाकर उनकी पुत्री को अगवा किया। उन्हें आशंका है कि बदमाश उनकी बेटी को बेच या उसकी हत्या कर सकते हैं।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही अपहृता को बरामद कर लिया जाएगा।