• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बफीर्ली हवा नहीं डगमगा सकी हौसला, तीन युवाओं ने माउंट फ्रेंडशिप पर लहराया तिरंगा…

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2021

राज – 7903735887 

जिले के तीन युवाओं ने पांच दिनों में 17 हजार फीट की चढ़ाई कर, हिमांचल प्रदेश की कुल्लू मनाली के माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर फतह पा लिया। युवाओं ने चोटी पर तिरंगा लहराया। दल के तीन सदस्यों ने 19 जून को मनाली से चढ़ाई शुरू की थी। और 25 जून को सफलता मिली | जैसे-जैसे माउंट के पास टीम के सदस्य आते गए, ठंड से कंपकंपा देने वाली बर्फीली हवाओं के थपेड़े उन्हें रोकने की कोशिश करती गई। बफीर्ली हवा युवाओं के हौसले को डगमगा नहीं सकी। तीनों ने चोटी पर पहुंचकर देश का झंडा लहरा दिया।

17 हजार फीट की चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही राजगीर के गोपाल कुमार ने बताया कि माइनस 10 डिग्री तापमान पर चोटी पर पहुंचना एक अनोखा रोमांच रहा।

बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ला निवासी प्रिया गुप्ता उनसे महज 900 मीटर पीछे रह गयीं। प्रिया गुप्ता इसके पहले दिसंबर 2020 में उत्तराखंड के केदार कांटा पर्वत पर फतह पायी थीं। वहीं बिहारशरीफ प्रखंड के परोहा गांव निवासी अभिषेक रंजन ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी को फतह करने में कामयाबी हासिल की। अभिषेक ने भी 22 अप्रैल 2021 को अफ्रिका के 19 हजार 500 फीट ऊंची किलिंगमंजारो चोटी की चढ़ाई की थी।