• June 6, 2025 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति ने देख लिया जीजा की बाहों में , तब उठाई खतरनाक कदम…

Sep 24, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव स्थित सुसराल में युवक की जबरन जहर पिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप पत्नी व अन्य रिश्तेदारों पर लगा है। मृतक पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी स्व शैलेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

मृतक के चाचा हिमांशु कुमार ने बताया कि 2 साल पहले भतीजा का पकड़ौआ विवाह हुआ था। शादी के बाद उसकी पत्नी मायके में रहती थी। 5 महीने पहले भतीजा सूरत से कमाकर घर लौटा था। इसके बाद जब जब वह पत्नी को ससुराल जाने की बात कहता था तो वह कोई ना कोई बहाना बना देती थी।

सोमवार की शाम पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया। जब वह ससुराल पहुंचा तो पत्नी को बहनोई की बांहों में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। थोड़ी देर बाद वह घर से बाहर जाकर मोबाइल से पूरी घटना की जानकारी मां और बहन दिया।
उसी दौरान पत्नी, उसका बहनोई व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट करते हुए जबरन जहर पिला दिया। इसके बाद उसे कमरे में तड़पता हुआ छोड़कर सभी घर से फरार हो गए। किसी तरह उसने जहर पिलाने की बात कॉल कर बताया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । मामले की छानबीन की जा रही है ।