राज -9334160742
नगरनौसा थाना अंतर्गत लच्छू बिगहा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर दो सहोदर भाइयों के घर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस पहरेदारी पर सवाल खड़ा कर दिया। लूट रामाधीन प्रसाद के घर और उनके भाई सुखसागर प्रसाद के गौशाला में हुई। बदमाश दोनों स्थान से करीब सवा पांच लाख की संपत्ति लूटकर ले गया। पुलिस शुक्रवार की अल सुबह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
रामाधीन प्रसाद ने बताया कि घर में उनके अलावा पत्नी थीं। रात करीब 11 बजे खिड़की से तीन नकाबपोश कमरे में दाखिल हो गया। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवर की लूट की। जिसकी कुल कीमत पांच लाख के करीब है।
इसके उपरांत बदमाश सुखसागर प्रसाद के गौशाला में पहुंचा। उन्हें हथियार के बल पर लुटेरों ने बंधक बना लिया। फिर 25 हजार नगदी, साइकिल व जरूरी कागजात लूट लिया। घटना के विरोध करने पर लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी थी।
प्रभारी हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के फर्द बयान पर केस दर्ज कर, पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

