• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की जान लेने बाद पकड़ा गया फुफकारता गेहुअन…

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2023

आनंद – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूला बिगहा गांव में देर रात बिस्तर पर युवक गेहुअन दंश का शिकार हो गया। परिवार युवक को अस्पताल लाएं जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे हायर सेंटर ले जाने बजाय, उसका झाड़फूंक कराने लगे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्व. नंदलाल दास का 34 वर्षीय पुत्र चंदन दास है।

घटना के बाद सपेरे की मदद से घर से गेहुअन को पकड़ा गया। गेहुअन विशाल था। उसकी फुफकार दूर तक सुनाई दे रही थी। परिवार ने बताया कि युवक कोलकाता में मजदूरी करताथा। एक सप्ताह पहले धान की रोपणी के लिए आया था। थानाध्यक्ष बब्बन राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।