• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : स्कॉर्पियो में लिफ्ट दे मुखिया पुत्र ने युवती से किया दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2025

राज – 9334160742

राजगीर थाना अंतर्गत पांडू पोखर पार्क के पास गुरुवार को मुखिया पुत्र ने स्कॉर्पियो में युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। राहगीरों ने देखा तो आरोपित व उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित गिरियक प्रखण्ड के एक पंचायत की मुखिया पुत्र और उसका चालक है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। युवती भी गिरियक प्रखंड की निवासी है।
19 वर्षीया पीड़िता ने बताया कि वह अपनी आंखों का इलाज कराने राजगीर आई थी। राजगीर बस स्टैंड से वह पैदल वीरायतन की ओर बढ़ रही थी। उसी दौरान उसके समीप आकर स्कॉर्पियो रुकी। सवार ने पूछा कि कहां जा रहे हैं। जिस पर युवती ने वीरायत जाने की बात कही।
फिर सवार उधर ही जाने की बात कह युवती को स्कॉर्पियो में लिफ्ट दे बिठा लिया। सुनसान स्थान पर वाहन रोककर बदमाश ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि आरोपित व उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। चालक पर घटना में सहयोग करने का आरोप लगा है। वाहन जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया।