• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोनों हाथों में लहराया था कट्‌टा, दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2025

राज – 9334160742

बिहार थाना पुलिस ने दोनों में हाथों में कट्‌टा लहराने वाले बदमाश संग दो को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हथियार लहराने का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा था। जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपित खंदकपर निवासी रामउगर पासवान का पुत्र कारू पासवान और उसका सहयोगी अशोक यादव का पुत्र चंदन कुमार है। चंदन के घर से एक कट्‌टा बरामद हुआ।

पूछताछ के आधार पर पुलिस दूसरे कट्‌टे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष स  दारोगा रौशन कुमार, मिथलेश कुमार पंडित, जमादार राकेश कुमार सिंह, आरक्षी सोनू कुमार, अमन कुमासर, गौरव कुमार शामिल थे।