राज – 9334160742
नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की कार से कुचलकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक, कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र के बीर गांव निवासी मनीष बिंद का चार साल का पुत्र धीरज कुमार था।
पुलिस बच्चे को अस्पताल लाई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस कार जब्त कर ली। उस पर सवार दूल्हा-दुल्हन को गंतव्य तक पहुंचा दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने परिवार के साथ फूफेरी बहन की शादी में शामिल होने भोभी आया था। सुबह करीब 10 बजे बहन की विदाई हो रही थी।
परिवार के सभी सदस्य सड़क किनारे खड़े थे। जहां बच्चा भी था। उसी दौरान पटना की ओर से आ रही तेज गति की कार बच्चे को कुचल दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कार पर दूल्हा-दुल्हन सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक, कार छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि कार को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

