• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑटो चालक हत्याकांड: प्रेमिका ने साजिश रच कराई पति से प्रेमी की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2023

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक हत्याकांड में प्रेमिका समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्ता कर ली। गया जिला निवासी चालक बिंदू राजवंशी की बदमाशों ने निर्मम तरीके से घोड़ा कटोरा मार्ग में हत्या कर दी थी।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी फूल कुमारी ने राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। उसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

मृतक के मोबाइल एवं हत्या में प्रयोग किया गया खून लगा डंडा बरामद किया गया। मृतका का एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। प्रेमिका के पति व उसके पुत्र द्वारा विरोध किया जा रहा था। कई बार मारपीट की गयी थी। मृतक डर से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। इस कारण प्रेमिका भी नाराज चल रही थी। उसने अपने पति, भाई, पुत्र के साथ मिलकर मारने की योजना बनायी।

षडयंत्र रचकर चालक को नवादा के करियन्ना ले जाया गया। जहां राहुल राजवंशी के घर खिला-पिलाकर अपने घर ले जाकर अपराधी ने डंडे से मारपीट की। मृतक के मोबाइल से फोन कर तीन अपराधियों को बुलाया। टेम्पो से चमरडीहा-घोड़ाकटोरा जाने वाली सड़क के किनारे पत्थर से सिर कुचलकर शव को छूपा दिया।

मृतक के मोबाइल का सिम तोड़कर फेंक दिया। टेम्पो को सड़क किनारे पलट कर भाग गया। पकड़े गये अपराधियों में प्रेमिका शरीफा देवी, फेकू राजवंशी, राहुल कुमार, बबलू राजवंशी, लाला कुमार, सन्नी कुमार शामिल हैं। छापेमारी थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद की अगुवाई में की गई।