• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – क्लास करने निकली किशोरी की गला घोंटकर हत्या, अस्पताल में लाश छोड़ युवक फरार; जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2022

रोहित – 7903735887 

बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल में गुरुवार को चार युवक किशोरी को बीमार बता, इलाज के लिए लाया। जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते ही चारो युवक फरार हो गया। मृतका के गले पर काला रंग का गहरा निशान है। जिससे जिससे गला घोंट हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव निवासी विजय कुमार की 16 वर्षीया पुत्री नूतन भारती है। शव को अस्पताल लानी वाले युवकों ने मृतका के मोबाइल से उसके माता-पिता को फ़ोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव अस्पताल में है। जिसके बाद परिजन पहुंचे। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। अस्पताल कर्मियों की मानें तो चार युवक, किशोरी को ई-रिक्शा से लाया था।


पिता ने बताया नूतन हर रोज़ की तरह सुबह घर से बिहारशरीफ़ के गढ़पर कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने आई थी। वह अपने साथ टिफिन लेकर घर से निकली थी। इसके बाद नूतन के साथ क्या हुआ इसका पता उन्हें नहीं है। बेटी के मोबाइल से अनजान लोगों ने बताया कि बेटी फांसी लगा ली है। उसे सदर अस्पताल लाया गया है। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। गले पर गहरा काला निशान से प्रतीत होता है कि रस्सी या तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। शव को अस्पताल लाने वाले युवकों पर परिजन सन्देह जता रहे है। माता-पिता बेटी के किसी से लव अफेयर व दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं।

नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सदर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से किशोरी को लाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।