• February 25, 2026 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक साथ गांव से निकली दो दोस्तों की अर्थियां, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2025

राज – 9334160742 

बिंद के ताजनीपुर गांव निवासी दो दोस्तों की एक साथ पटना जिला के बाढ़ थाना इलाके के बेढ़ना गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में श्रीयादव का पुत्र रोहित कुमार और अनिल रजक का पुत्र नसीब कुमार शामिल है।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार हो बाढ़ जा रहा था। उसी दौरान ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे मौके पर उनकी जान चली गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव गांव लाया गया। जिसके बाद परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। दोनों दास्तों की एक गांव से एक साथ अर्थियां निकली। जिसे देखकर ग्रामीणों की आंखों नम हो गई।