• February 25, 2026 5:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोस्त ने मारी थी फाइनेंस कर्मी को गोली, गिरफ्तार, कारण जान हो जायेगें हैरान …

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2021

राज – 7903735887 

पुलिस ने चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारने के आरोपित को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश, कर्मी का दोस्त निकला। दाेनों साथ में बीटेक की पढ़ाई करते थे। कर्मी के बहनोई की संपत्ति हड़पने की मंशा से बदमाश ने बीते सोमवार को दीपनगर के कंचदनपुर में कुंदन को गोली मारी थी। गिरफ्तार अभियुक्त पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राम मंदिर के समीप का निवासी चंदेश्वर प्रसाद का पुत्र पारसमणी लाल वारंटी है।

बख्तियारपुर में उस पर रंगदारी व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। रंगदारी केस में वह फरार चल रहा था। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी कट्‌टा, एक खोखा व बाइक बरामद की। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, डीआईयू के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि दीपनगर के गुफापर निवासी चंदन कुमार ने 13 सितंबर को अपने साले कुंदन के अपहरण का केस लहेरी थाना दर्ज कराया। युवक को लहेरी थाना इलाके से अगवा किया गया था। जांच के दौरान देर रात कुंदन दीपनगर के कंचनपुर में जख्मी हालत में मिला।

बदमाशों ने हत्या की मंशा से उसे गोली मारी थी। जहां से उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जख्मी फाइनेंस कंपनी का कर्मी है। तकनीकी जांच में घटना में पारसमणी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से बदमाश को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया। कर्मी के बहनोई की भूमि हड़पने की मंशा से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस बदमाश के सहयोगियों की तलाश कर रही है।