न्यूज नालंदा रिपोर्टर ( 9334160742 )
रात में परिवार अपने घर में गहरी नींद में था। उसी दौरान एकाएक दीवार तोड़ते हुए ट्रक आ घुसा। घटना सारे थाना अंतर्गत जिराईनपुरी गांव में मंगलवार की रात हुई। दुर्घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घरों से निकलकर मौके पर आ गए और मलवा हटाकर घर के सदस्यों को निकाला। दुर्घटना में मुन्ना शर्मा उनकी पत्नी सोनी देवी और चार साल की बेटी संध्या कुमारी जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अलावा एक बकरी भी जख्मी हुई। घटनों में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
गृहस्वामी गांव में किराया पर रहते हैं। आगे के कमरे मे बेल्डिंग का काम होता है। रात को छह सदस्यों का परिवार घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। लोगों ने देखा कि ट्रक घर में घुसा हुआ है। ट्रक जेनरेटर, भट्ठी समेत अन्य सामानों को रौंदता हुआ कमरे में घुस गया था। धक्के से कमरे की एक दीवार गिर गई। सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में परिवार के किसी सदस्य की जान नहीं गई। इसे ग्रामीण ईश्वर का चमत्कार बता रहे हैं।