राज – 9334160742
एकंगरसराय थाना इलाके में बीते 23 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक युवक जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत इलाज के दौरान मंगलवार को पटना में हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर एकंगरसराय थाना पहुुंच गए। जहां से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
मृतक इसलामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी मनोरंजन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है। पिता ने बताया कि पुत्र बाइक से जा रहा था। उसी दौरान बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जख्मी पुत्र का पटना के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक, बोलेरो छोड़ भाग गया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
इसी तरह इसलामपुर थाना क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ सुजीत एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात पटना में हो गई। पिता मनोरंजन कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले पुत्र बाइक से हिलसा जा रहा था। उसी दौरान बोलेरो की टक्कर से वह जख्मी हो गया। जख्मी की मौत इलाज के दौरान हो गई।

