• June 6, 2025 10:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे का नजारा देख परिजन रह गए दंग , जानें मामला 

Apr 13, 2022

आशीष – 7903735587 

पटना जिला का युवक बिहारशरीफ में किराये पर रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित अलीपुर गांव निवासी उमाशंकर सिन्हा का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। हालांकि, उसने फांसी क्यों लगायी इसका कारण पता नहीं चला है।

वह बिहार थाना क्षेत्र के नरसलीगंज मोहल्ले में दो ममेरे भाईयों के साथ किराये पर रहता था। सुबह में उसके भाई ट्यूशन पढ़ने चले गये थे। वह कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। भाई ट्यूशन पढ़कर आया तो घटना की जानकारी हुई। खिड़की से देखने के बाद फंदे से झूल रही उसकी लाश पर नजर पड़ी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।