राहुल रंजन
तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी 64 वर्षीय रघुवीर मांझी रविवार की सुबह बकरी चराने के लिए निकले थे। सड़क पार करने के क्रम में एक चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वह वाहन में फंस गए। चालक, ब्रेक लगाने क बाद भागने लगा। जिससे करीब 500 मीटर तक बुजुर्ग घसीटते चले गए। जिससे उनकी जान चली गई।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। गाड़ी व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

