• June 6, 2025 10:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – संवेदनहीनता: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटों पड़ा रहा महिला का शव…

Sep 29, 2022

सौरभ  – 7903735887 

सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। लापरवाही का मामला संज्ञान पर आने वरीय अधिकारियों के आदेश पर सिविल सर्जन और डीएस द्वारा शो-कॉज की खानापूर्ति कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यशैली में सुधार नहीं होता।

गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में करीब 3 घंटे तक पड़ा रहा। जिसपर किसी की न तो नजर पड़ी न ही पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाना मुनासिब समझा। करीब 12:30 में अस्थावां रेफरल अस्पताल से बेहोशी की हालत में एंबुलेंस द्वारा महिला को सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जिसके बाद घंटों महिला का शव वार्ड में पड़ा रहा। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आएं। गार्ड की मदद से शव को पोस्टमार्टम कक्ष ले जाया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतका अज्ञात है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने हर बार की तरह इस बार भी जांच की बात कही।