• February 25, 2026 12:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – माँ के साथ गए मासूम का पईन में मिला शव …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 4, 2022

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां गांव में पईन में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक विष्णु मांझी का पुत्र जयवीर कुमार है। बच्चे के दादा ने बताया कि उनकी बहू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। बच्चा भी मां के पीछे चल पड़ा। मां ने बच्चे को नहीं देखा और बाजार चली गयी। इधर, बच्चा घर के पास ही पईन में डूब गया। काफी देर बाद घरवालों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। देर शाम में पईन से उसकी लाश बरामद की गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी।