• November 20, 2025 5:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की गर्दन में गोली मार गिरा दी लाश, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2024

राज – 7903735887 

बदमाशों ने बुजुर्ग की गर्दन में गोली मारकर उनकी लाश गिरा दी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव में मंगलवार की रात हुई। मृतक स्व. छोटू यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामाश्रय यादव हैं। जमीनी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुत्र ललन यादव ने बताया कि 15 सालों से शंकर केवट और दिलीप राउत से उनका 6 कट्‌ठा रकबे का जमीन का विवाद चल रहा था। शाम में दोनों भतीजे पिटाई कर रहे थे। पिता उनका बीच बचाव कर घर लौट आए थे। उसी दौरान बदमाशों ने पिता की गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है।