• November 20, 2025 7:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ के सहारे खड़ी की गई मिली बुजुर्ग की लाश, जानें हत्या या खुदकुशी…

ByReporter Pranay Raj

May 7, 2023

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव के भुइया बगीचा में रविवार की सुबह पेड़ के सहारे खड़ी अज्ञात 55 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली। गमछा के फंदा के सहारे शव को खड़ा किया गया था। दोनों पैर जमीन पर थे। गले में गहरा काला निशान था। जिससे ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना के बाद डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग बगीचा की ओर शौच के लिए गए थे तो उनकी नजर लाश पर गई। शव की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि, ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सकें।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस हत्या-खुदुकुशी दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।