• June 7, 2025 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खाना खाकर निकले युवक की घर लौटी टुकड़े में लाश, जानें घटना…

Jun 7, 2023

राज- 7903735887 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर दीपनगर क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक दीपनगर के भंडार कोना गांव निवासी अर्जुन सिंह का ट्रक चालक पुत्र जितेंद्र कुमार हैं।

भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में जितेंद्र खाना खने के बाद घूमने निकला था। इसके बाद ग्रामीणों से पता चला कि भाई की मौत ट्रेन से कटकर हो गई है। कई के शव के कई टुकड़े हो गए थे।

मौत के बाद गांव में परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया