• June 7, 2025 1:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या कर किया लाश गायब….

Jan 25, 2022
Dead Body

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के दलदलीचक गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक नीतीश कुमार की पत्नी आरती कुमारी है। पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियावां निवासी पिता मुन्ना सिंह ने दामाद समेत तीन को आरोपित किया है। जिसमें दस लाख रुपया दहेज के लिए हत्या का आरोप है।
आरोपों में पिता ने बताया है कि ढाई साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। शादी के बाद अक्सर दहेज की मांग की जा रही थी। कई बार उन्होंने मांग पूरी की। कुछ माह से दस लाख रुपया मांगा जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरती का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद मायके के परिजन उसके घर पहुंचे। घर में ताला लगा सभी सदस्य फरार है। ग्रामीणों से पता चला कि बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।