• June 6, 2025 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, जानें कारण  ….

Sep 7, 2022

सूरज  – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश मेंआया है। महिला 30 वर्षीय चंचुला देवी है। महिला के पिता पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के पोखरपर गांव निवासी गिरिश महतो ने अलख महतो पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर के लिए थाना में आवेदन दिया है।

प्राथमिकी के अनुसार ससुराल के लोग पहले से ही दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गयी है। सूचना पाकर अहियापुर गांव पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उसे जान से मारकर मैजिक वाहन से लादकर ले गये हैं। दामाद उनका फोन नहीं उठा रहा है। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। आवेदन पर एफआईआर कर मामले की जांच की जाएगी।