• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदर अस्पताल में मुर्दा हो गया जिंदा! जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Sep 23, 2024

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी है। बिना नब्ज टटोले अचेत अधेड़ को मुर्दा बता दिया गया। कर्मी जब कथित मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तो वह बैठ गया। कहने लगा कि- वह जिंदा है।

दरअसल, सोमवार को सफाईकर्मी ने सूचना दिया कि सुबह से ही पहले मंजिल पर स्थित बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस आ गई। पुलिस जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ी तो अंदर अधेड़ फर्श पर गिरा हुआ था। पुलिसकर्मी या कोई स्वास्थ्य कर्मी बिना नब्ज टटोले उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस एफएसएल टीम के आने का इंतेजार कर रही थी। सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर कर्मियों को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का आदेश दे दिया। कर्मी स्ट्रेचर ले आएं। इसके बाद अचेत अधेड़ उठकर बैठ गया। कहने लगा कि वह जिंदा है। अधेड़ अस्थावां के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार है। वह नशे में था। इस कारण शौचालय में गिरकर अचेत हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।