• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिस बेटी को मृत समझ रहे थे परिजन वह मिली जिंदा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 12, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता गायब हो गई थी। मायके के परिजन पति व अन्य ससुराली परिवार पर पांच लाख के लिए विवाहिता को गायब करने का केस कराया था। मायके के परिजन विवाहिता को मृत समझ कलेजा पीट रहे थे। उक्त विवाहिता को पुलिस राजस्थान से जिंदा व सकुशल बरामद कर ले आई। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
विवाहिता के भाई ने 5 लाख के लिए पति व अन्य ससुराली परिवार पर गायब करने का आरोप लगाते हुए 12 जनवरी 24 को केस कराया था। 1 नवंबर 2023 को महिला पति को सोता छोड़ घर से जेवर ले फरार हो गई थी। पति ने केस का आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। विवाहिता को राजस्थान से तलाश कर लाया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।