• June 6, 2025 11:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलीबारी कर रहे बदमाश से भीड़ छीनी बंदूक, जानें घटना…

Dec 12, 2022

आशीष – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत नेहुसा गांव में बदमाश ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली की आवाज सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ किसी तरह बंदूक छीनकर पुलिस के हवाले कर दी।

हालांकि, बदमाश भाग निकला। बंदूक लहराने व गाली-गलौज करने का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। बंदूक लहराने वाले युवक की पहचान कृष्ण महतो के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बंदूक अवैध है या लाइसें, इसकी जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।