• June 6, 2025 9:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ‘हिंद’ के सपूतों का उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा लहरा लगाया जय श्रीराम व हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा…

Apr 11, 2022

न्यूज नालंदा टीम – 7903735887 

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) व बजरंग दल के तत्वाधान में रामनवमी को लेकर सोमवार को शहर के श्रमकल्याण केंद्र के मैदान से विराट शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों भगवाधारी हिंद के सपूत शामिल हुए। हाथों में तिरंगा व भगवा झंडा लेकर जुलूस में शामिल युवा हिंदुस्तान जिंदाबाद व जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। लाठी में लगा भगवा तिरंगा व उसपर लिखा जय श्री राम आकर्षण का केंद्र रहा।

दोपहर बाद शोभा यात्रा श्रम कल्याण मैदान से निकली। कुछ भगवाधारी घोड़े पर सवार थे। बैंड बाजे और देशभक्ति गानों के साथ युवाओं की टोली निर्धारित रुट से गुजरते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचा। शोभा यात्रा में अयोध्या मंदिर, राम-सीता व मिसाइल-टैंक की झांकी भी बनाई गई थी। जो आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में महिलाओं की भी खासी तादाद थी। लोग गायिका लक्ष्मी दुबे देशभक्ति गानों से जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा रही थीं। समाजसेवियों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह पेयजल, शरबत की व्यवस्था किए थे। शोभा यात्रा कई टोलियों में निकाली गई थी। नियमों का पालन करते हुए शालीनता के साथ जुलूस बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंची।

चाक-चौबंद थी सुरक्षा
जुलूस के आयोजन को ले पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट थी। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर थी। जुलूस के साथ भी भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी चल रहे थे। एसपी अशोक मिश्रा, सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी स्वयं जुलूस पर नजर बनाए थे।