• February 25, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुःसाहस , युवक की हत्या कर बदमाश मांग रहा था 50 लाख फिरौती, रिश्तेदार निकला कातिल…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र से 50 लाख फिरौती के लिए अपहृत युवक की हत्या कर दी गई। संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस मंगलवार को सोहसराय के आशा नगर के मदर टेरेसा स्कूल से हत्या का साक्ष्य जमा की। जांच में खुलासा हुआ कि ममेरे भाई ने युवक को बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या की। उसके बाद शव को स्कूल परिसर में पेट्रोल छिड़क कर जलाया। बचे शव के टुकड़े को समीप के पंचाने नदी में बहा दिया। अपहरण के दिन 16 अक्टूबर को ही युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।

मृतक मुसादपुर मोहल्ला निवासी विद्युत विभाग के कर्मी उर्मिला देवी का 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। गिरफ्तार बदमाशों में मृतक का ममेरा भाई सहोखर निवासी स्कूल संचालक दीपक कुमार और उसका सहयोगी नूरसराय के सुल्तानपुर निवासी अजीत कुमार है।

सालों पहले दीपक के पिता ने बेटी की शादी में लिए कर्ज के बदले नीतीश के मां के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। उक्ति भूमि की कीमत आज लाखों में है। इसी रंजिश में बदमाश ने सुनियोजित तरीके से अपने सहयोगियों के साथ मिल हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश पुलिस को गुमराह करने की मंशा से परिवार से 50 लाख फिरौती मांग रहा था। फिरौती मांगने में मृतक के मोबाइल का इस्तेमाल हुआ। जिसके लोकेशन के आधार पर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपहरण के दिन ही युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों की निशानदेही पर हत्या का साक्ष्य जुटाया गया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है। पटना से डॉग स्क्वायड बुला साक्ष्य जुटाया गया।