• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार लहरा दहशत फैला रहा बदमाश गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 18, 2024

सूरज – 9334160742 

मानपुर थाना पुलिस ने मुसहरी टोला में कार्रवाई कर हथियार लहराकर दहशत फैलाते बदमाश को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश टाड़ापर गांव निवासी स्व. राम स्वरूप पासवान का पुत्र सदन पासवान है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बदमाश हथियार लहराकर दहशत फैला रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। बदमाश फरार होने का प्रयास कर रहा था। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो कट्‌टा व दो कारतूस बरामद हुआ। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। छापेमारी में जमादार वकील सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।