• June 6, 2025 11:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, जाने घटना…

Jun 12, 2024

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बदमाश ने 6 साल की बच्ची से दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया बदमाश अशोक कुमार है।

परिवार ने बताया कि बड़ी बहन के साथ बच्ची खंधा स्थित खेत में मूंग तोड़ने गई थी। उसी दौरान भैंस चरा रहे बदमाश ने बच्ची को पकड़कर, उसके साथ कुकृत्य किया। उसकी बहन भागकर परिवार को घटना की जानकारी दी।

सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।