• November 20, 2025 5:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -लापरवाही: आशियाना को जमींदोज कर शहर को बनाया जा रहा स्मार्ट…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2024

राज – 7903735887 

स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ द्वारा नाला निर्माण में भारी लापरवाही एवं मनमानी का मामला सामने आया है। धनेश्वरघाट मुख्य मार्ग पर रात्रि में लगभग दो-तीन बजे नाला निर्माण हेतु जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। जिसमें सदानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रंजन आशुतोष शरण के मकान की नींव की खुदाई कर दी गई। नींव की खुदाई होने से पूरा मकान भरभराकर गिर गया।भगवान का शुक्र था कि उस वक्त  मकान में कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा जान-माल की काफी क्षति हो जाती। मकान गिरने के कारण उसमें रखे लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। घर के दरवाजे, खिड़कियां दीवार के साथ सड़क पर आ गया। गृहस्वामी ने बताया कि अनेक बहुमूल्य सामानों की भी चोरी हो गई। प्रोफेसर शरण ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से मुआवजा और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग निगम प्रशासन से की है |