• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तांत्रिक के पाखंड के कारण चली गई बच्चे की जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में रविवार की रात सर्पदंश के शिकार बच्चे की तांत्रिक के पाखंड के कारण जान चली गई। मृतक कृष्ण पासवान का 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। घटना के बाद अंधिवासी परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक से झाड़ फंूक कराने ले गए। जिससे इलाज में देरी होने पर उसके प्राण पखेरु उड़ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा शाम में घर के समीप बैठा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। दर्द होने पर कुछ देर बाद बच्चे ने माता-पिता को सर्पदंश की बात बताई। जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में उसका झाड़ फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ने पर उसे शेखपुरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया।